Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Mar, 2025 12:20 PM

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 संदिग्ध गोतस्करों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 2 आरोपी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया...
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 संदिग्ध गोतस्करों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 2 आरोपी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और 3 अन्य फरार हो गए।
पुलिस मुठभेड़ के बाद 3 संदिग्ध गोतस्कर गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1 बजे पुलिस को अलीगंज में किला रोड के पास वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली। इसके बाद थाना प्रभारी इंद्रोश सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पाया कि कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से 2 आरोपी घायल हो गए। भागने की कोशिश कर रहे एक अन्य संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि 3 अन्य भाग गए।
फरार हुए 3 संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि घायल संदिग्धों की पहचान अलीगंज निवासी आसिफ (26) और भूरा (30) के रूप में हुई है जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान हाशिम (36) के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध देसी पिस्तौल, 4 खोल और 2 कारतूस, 2 रस्सी, 2 कुल्हाड़ी, 5 चाकू और एक फावड़ा सहित मवेशी काटने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 2 बड़ी बोरियां भी मिलीं, जिनमें मृत मवेशियों के अवशेष होने का संदेह है। निरीक्षक इंद्रोश सिंह सेंगर ने बताया कि पुलिस गोकशी से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि फरार हुए 3 संदिग्धों की तलाश की जा रही है।