Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Sep, 2023 12:03 PM

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहा दिव्य और भव्य राम मंदिर बहुत जल्द बनकर तैयार हो जएगा। जनवरी 2024 में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा, जो 15 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस...
Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहा दिव्य और भव्य राम मंदिर बहुत जल्द बनकर तैयार हो जएगा। जनवरी 2024 में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा, जो 15 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस कार्यक्रम के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के साथ अब ट्रस्ट ने राम लला के अभिषेक समारोह में आमंत्रित करने के लिए मेहमानों की सूची भी तैयार करना शुरू कर दिया है।

राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या राम लला के अभिषेक समारोह में आमंत्रित करने के लिए मेहमानों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए 2,500 प्रमुख लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्हें जनवरी 2024 में अयोध्या में आमंत्रित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह आमंत्रित लोग देश भर के 4,000 संतों के अलावा होंगे, जिन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा तैयार की गई इस सूची में खेल जगत के लोग, पूर्व सेना कर्मी और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के अलावा राम मंदिर आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवार के सदस्य और देश के प्रमुख मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल हैं। सूची में अन्य लोगों के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रमुख सदस्य भी शामिल होंगे, जिन्हें समारोह में बुलाया जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कार्यक्रम की सभी तैयारियां की जा रही है। ट्रस्ट की तरफ से सभी तैयारियों और सर्दियों की स्थिति को देखते हुए विभिन्न संप्रदायों के प्रमुखों से जनवरी के बजाय फरवरी में अयोध्या आने की अपील जारी की है, जब राम मंदिर का उद्घाटन समारोह होगा। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह भी अपील की है कि आयोजन स्थल पर आने वाले संत अपने साथ धातु की कोई वस्तु न ले जाएं। सुरक्षा कारणों से वाहनों को एक बिंदु से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और संतों को पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा। वहीं, इस कार्यक्रम को देखते हुए ट्रस्ट की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।