मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन: हाथ में छुरी और ऑडियो में भड़काऊ शब्द वाले वीडियो का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी दबोचा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jun, 2026 11:27 AM

youth arrested in meerut for posting inflammatory on social media

मेरठ जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका वाली वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार 2 जून को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक...

Meerut News: मेरठ जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका वाली वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार 2 जून को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक हाथ में छुरी लेकर घूमता दिखाई दे रहा था और वीडियो की टैगलाइन तथा ऑडियो में कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया था। 

ये भी पढ़ें:- मेरठ के तुषार त्यागी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: पूर्व हिस्ट्रीशीटर पिता समेत 2 गिरफ्तार, कार में मारी थी बेटे को गोली

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर पड़ताल की जिसमें वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अमन (25) के रूप में हुई, जो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके का निवासी है। 

ये भी पढ़ें:- Facebook पर दोस्ती, फिर अपहरण और डेढ़ साल तक दरिंदगी: बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और उसे मंगलवार रात भूमिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक छुरी भी बरामद की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!