योगी सरकार का पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर: 6 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jun, 2026 07:01 AM

yogi government s major administrative reshuffle new posting of 6 ips officers

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2007 बैच के आईपीएस रवि शंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक,...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2007 बैच के आईपीएस रवि शंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र लखनऊ बनाया गया है। अब तक वे मुख्यालय में आईजी प्रतीक्षारत के पद पर तैनात थे। लोक शिकायत जैसे संवेदनशील विभाग में उनकी तैनाती को आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान से जोड़ा जा रहा है। 2010 बैच के हरीश चन्द्र, जो अब तक कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी थे, को लखनऊ भेजकर डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मेरठ पीटीएस में तैनात श्रीमती पूनम को अब डीआईजी मिर्जापुर परिक्षेत्र बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:- अच्छे प्रतिनिधि चुनेंगे तभी बढ़ेगा विकास, माफिया आए तो हड़प लेंगे हक: बलरामपुर में गरजे CM योगी

सीआईडी मुख्यालय लखनऊ में डीआईजी के पद पर तैनात अशोक कुमार चतुर्थ का तबादला कर उन्हें डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, गोंडा भेजा गया है। 2012 बैच के सचिन्द्र पटेल, जो अब तक लखनऊ में डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन में थे, को पदोन्नति के बाद अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा नियुक्त किया गया है। इसी बैच के यमुना प्रसाद, जो मुरादाबाद पीटीएस में डीआईजी थे, को अब डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार नियंत्रण को लेकर और प्रशासनिक कदम उठाए जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!