घर का बुझा चिराग! भीषण सड़क हादसे में दो सगे भइयों की मौत, इलाके में पसरा मातम

Edited By Ramkesh,Updated: 02 May, 2026 04:18 PM

the light of the family is extinguished two brothers died in a horrific road ac

कानपुर में शनिवार सुबह दो डंपर की आपस में टक्कर के कारण दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब छह बजे नौबस्ता बाईपास फ्लाईओवर पर हुई जब रेत से लदे डंपर चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई और वह सड़क किनारे खड़े...

कानपुर:  कानपुर में शनिवार सुबह दो डंपर की आपस में टक्कर के कारण दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब छह बजे नौबस्ता बाईपास फ्लाईओवर पर हुई जब रेत से लदे डंपर चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई और वह सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया।

 सहायक पुलिस आयुक्त (नौबस्ता) रंजीत कुमार ने बताया कि हादसा इतना भीषण था टक्कर मारने वाले डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जालौन जिले के निवासी कमलकांत (27) और उनका छोटा भाई दीपक (25) उसमें फंस गए। 

करीब तीन घंटे तक चले बचाव अभियान में पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया और दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन मंगाई गई। उन्होंने बताया कि दोनों को लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!