UP Police का संवेदनशील कदम! मृतक और दिव्यांग पुलिसकर्मियों के 27 परिवारों को 41.60 करोड़ की मदद, DGP ने पुलिस मुख्यालय में सौंपे चेक

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 May, 2026 12:32 PM

dgp hands over aid of rupees 41 6 crore to families of police personnel

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को 22 मृत पुलिस कर्मियों और पांच विकलांग कर्मियों के परिवारों को पुलिस वेतन पैकेज (पीएसपी) के तहत 41.60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को 22 मृत पुलिस कर्मियों और पांच विकलांग कर्मियों के परिवारों को पुलिस वेतन पैकेज (पीएसपी) के तहत 41.60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत कुल 27 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। 

बयान में कहा गया है कि डीजीपी ने व्यक्तिगत रूप से मृत कर्मियों के परिवार के सदस्यों और विकलांग पुलिसकर्मियों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें विभाग से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एक हालिया मामले का हवाला देते हुए, पुलिस ने कहा कि जीआरपी गोंडा में तैनात एक कांस्टेबल आकाश सिंह ने 31 मार्च को एक आरोपी को भागने से रोकने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आने से अपने दोनों पैर खो दिए। उनके परिवार को पीएसपी के तहत 1.5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!