Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Aug, 2022 04:47 PM

मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। ताजा खबरों के मुताबिक उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है जिसकी वजह से उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है।
नई दिल्ली: मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। ताजा खबरों के मुताबिक उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है जिसकी वजह से उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। जैसे ही यह खबर मीडिया में प्रकाशित हुई उनके फैन्स परेशान हो रहे हैं और उनके लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है। अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है। हम सब लोग परेशान है। सब भगवान से प्राथना कर रहे है। परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।
आपको बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।