Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Dec, 2019 03:22 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान से पूर्व बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को कांग्रेस और उसके साथियों के गठबंधन से सावधान रहने...
रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान से पूर्व बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को कांग्रेस और उसके साथियों के गठबंधन से सावधान रहने की जरूरत है। ये सुधरने वाले नहीं है।
पीएम ने आगे कहा कि कर्नाटक में वहां की सरकार का भविष्य तय करने वाली 15 सीटों पर चुनाव हुए थे, उनमें से 13 सीटें कांग्रेस के पास थी और भाजपा के पास इनमें से 1 भी नहीं थी।उन्होंने कहा कि अभी-अभी जो मुझे जानकारी मिली है, उसके अनुसार अनुमान ये है कि 12 सीटों पर कर्नाटक की जनता ने भाजपा के लिए प्रचंड जीत सुनिश्चित की है। कांग्रेस और उसके साथी झारखंड में छल-कपट करना चाहते हैं। वो झारखंड को फिर अस्थिरता की ओर धकेलना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने भाजपा सरकार ही आपको स्थिर सरकार दे सकती है। ये फैसला करना तब और आसान होगा जब आप 2014 से पहले और आज की स्थिति की तुलना करेंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचारी गठबंधन और भाजपा के सेवा भाव में अंतर को समझना जरूरी है। पहले यहां सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं थी लेकिन कांग्रेस, आरजेडी, झामुमो ने आपको वोट बैंक समझा है।