पहले पिस्तौल के दम पर अपहरण, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म... UP  में बहन के ससुराल आई नाबालिग से हैवानियत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Mar, 2025 07:53 AM

minor girl kidnapped at gunpoint and gang raped

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी बहन के ससुराल आई बिहार की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की का पिस्तौल के बल पर कथित रूप से अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में एक युवक और 2...

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपनी बहन के ससुराल आई बिहार की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की का पिस्तौल के बल पर कथित रूप से अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में एक युवक और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पिस्तौल के दम पर अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बिहार के आरा जिले के कृष्णा गढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की दोकटी थानाक्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई हुई थी। पुलिस के अनुसार, नाबालिग के बहनोई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च को रात 10 बजे सूरज सोनी और 2 अन्य युवकों ने नाबालिग लड़की को पिस्तौल के बल अगवा कर लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानिए, क्या कहना है सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी का?
बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि इस मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर सूरज सोनी और 2 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्‍सो) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!