मथुरा में इंसानियत शर्मसार.... 3 महीने की बछिया से कुकर्म, युवक ने शराब के नशे में दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Aug, 2024 09:00 AM

mathura news a drunken youth raped a cow calf and made it a victim of his lust

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना जमुनापार क्षेत्र की रोशन विहार कालोनी में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 3 महीने की गाय की बछिया को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मौके पर पहुंचे बछिया के मालिक ने जब...

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना जमुनापार क्षेत्र की रोशन विहार कालोनी में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 3 महीने की गाय की बछिया को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मौके पर पहुंचे बछिया के मालिक ने जब उसे लहबलुहान हालत में देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार को रोशन विहार के रहने वाले हरिश्चंद्र अपने पशुओं को चारा डालने सुबह गया तो उसकी तीन महीने की बछिया लहूलुहान हालत में पड़ी थी। जब उसे जांच पड़ताल की तो पता लगा कि बछिया के साथ कुकर्म किया गया है। आसपास के कुछ लोगों ने जानकारी मिली की बछिया के साथ कुकर्म  पड़ोस में रहने वाले बॉबी ने किया है। जिसके बाद गुस्साए हरिश्चंद ने तुरंत पुलिस में शिकायत कर दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बॉबी ने कबूला अपना गुनाह
वहीं घटना के संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 3 महीने की बछिया के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बछिया के मालिक की शिकायत के बाद कुकर्म के आरोपी युवक बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने शराब के नशे में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बछिया के साथ कुकर्म की बात को कबूल कर लिया। वहीं इस घिनौनी घटना के बाद से गौ रक्षा दल गुस्से में है। घटना का पता लगते ही गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विकास मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!