संगम की मिट्टी से सजेगी मां दुर्गा की प्रतिमा, फाइन आर्ट के छात्रों ने दिया नया रूप, भक्तों में दिखा उत्साह

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Oct, 2026 01:23 PM

goddess durga s idol to be adorned with soil from the sangam fine arts students

संगम नगरी में दुर्गा पूजा की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

प्रयागराज (सैय्यद आकिब रजा): संगम नगरी में दुर्गा पूजा की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार संगम की मिट्टी से तैयार की जा रही इको फ्रेंडली दुर्गा प्रतिमाएं खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महंगाई के दौर में जहां पूजा सामग्री से लेकर रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़े हैं, वहीं मूर्तिकारों ने भक्तों को राहत देने का फैसला किया है। मूर्तिकारों ने इस बार दुर्गा प्रतिमाओं के दाम नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ भी कम होगा।

PunjabKesari

प्रतिमाओं को आकर्षक और आधुनिक रूप देने में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्र भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। छात्र अपनी कला और कल्पनाशीलता के जरिए प्रतिमाओं में नए डिजाइन और स्वरूप तैयार कर रहे हैं। मां दुर्गा के चेहरे के भाव, रंगों की बारीकी और सजावट में छात्रों की कलात्मक प्रतिभा साफ नजर आ रही है। मूर्तिकारों का कहना है कि संगम की मिट्टी से तैयार प्रतिमाएं पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प हैं। विसर्जन के बाद इनका प्राकृतिक रूप से घुलना आसान होता है। इस बार प्रयागराज की दुर्गा प्रतिमाओं में संगम की मिट्टी, मूर्तिकारों का हुनर और फाइन आर्ट के छात्रों की कल्पनाशीलता एक साथ देखने को मिल रही है। यही संगम इन प्रतिमाओं को खास पहचान दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!