हलाला के नाम पर ससुर ...फिर देवर ने लूटी आबरू,  विवाहित की आप बीती सुन खौल जाएगा खून

Edited By Ramkesh,Updated: 14 May, 2026 08:26 PM

in the name of halala the father in law  then the brother in law ruined the ho

सरकार ने भले ही तीन तलाक को लेकर कानून को सख्त बना दिया है, उसके बावजूद भी महिलाएं इसका शिकार हर दिन होती हैं, ऐसा ही एक ताजा मामला आगरा जिले से सामने आया है जिसने सभी को झकझोर दिया है। दरअल, एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति ने उसे तीन तलाक दे...

आगरा: सरकार ने भले ही तीन तलाक को लेकर कानून को सख्त बना दिया है, उसके बावजूद भी महिलाएं इसका शिकार हर दिन होती हैं, ऐसा ही एक ताजा मामला आगरा जिले से सामने आया है जिसने सभी को झकझोर दिया है। दरअल, एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। उसके बाद हलाला के नाम पर ससुर के सामने उसे परोस दिया गया।  ससुस ने उसके साथ गंदा काम किया इतना ही नहीं देवर ने भी उसकी आबरू लूटी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मामला आगरा जिले के थाना मंटोला का है यहां पर पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। विवाहिता ने बताया कि दहेज में 1 करोड़ रुपये और मर्सडीज कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने 3 बार तलाक बोला। उधर, पति ने भी ससुराल पक्ष पर उधार रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है।

दोबारा साथ रहने के नाम पर कराय हलाला 
पीड़िता ने बताया उनके दो बच्चे हुए। आरोप लगाया कि ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। 11 मई को पति ने दहेज से इन्कार पर तीन बार तलाक बोल दिया। 12 मई को पति ने कहा कि तुम्हें दोबारा साथ रहने के लिए हलाला कराना होगा। ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध पर पति और ससुरालियों ने पीटा। उसने 112 पर कॉल किया। मौके पर पुलिस टीम आई फिर उसकी जान बच पाई। 

पति ने भी लगाए ये आरोप, वीडियो किया जारी 
उधर, आरोपी पति ने भी वीडियो जारी कर पत्नी और ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। कहा कि ससुर 5 लाख रुपये उधार मांग रहे थे। मना करने पर पत्नी से झूठे आरोप लगवाए। ससुर, साले समेत 25 लोगो ने उसे, पिता और भाई को पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो वायरल भी हो गया। मामले में थाना प्रभारी मंटोला ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!