Ghaziabad News: फ्लैट में घुसकर हरियाणवी कलाकार से दुष्कर्म की कोशिश, गला दबाया....पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Oct, 2024 07:32 AM

ghaziabad news attempt to rape a haryanvi artist accused arrested

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के नंद ग्राम क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में एक हरियाणवी कलाकार से बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार सिंह ने...

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के नंद ग्राम क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में एक हरियाणवी कलाकार से बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शनिवार रात करीब 1 बजे जब 20 वर्षीय हरियाणवी महिला अपने फ्लैट पर पहुंची तो वहां उसने आकाश त्यागी और एक अन्य व्यक्ति को पाया। सिंह ने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर महिला से बलात्कार करने की कोशिश की तो उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया लेकिन महिला किसी तरह भागने में सफल रही।

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंह ने बताया कि इस मामले में नंद ग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई और मुख्य आरोपी आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि त्यागी और उसके एक साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 131 (किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक बल का इस्तेमाल), 75 (यौन उत्पीड़न), 76 (महिलाओं से बल प्रयोग), 191 (1) (हत्या का प्रयास), 309 (4) (डकैती करने का प्रयास) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!