नप गए DSO अनूप तिवारी, राशन डीलर से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने दबोचा

Edited By Ramkesh,Updated: 29 May, 2026 07:10 PM

dso anoop tiwari caught by a vigilance team while accepting a bribe of 40 000 ru

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को विजिलेंस टीम ने उनके कार्यालय से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी राशन डीलर व शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि...

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को विजिलेंस टीम ने उनके कार्यालय से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी राशन डीलर व शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में उसकी सरकारी राशन की दुकान है। उन्होंने 4 दिन पहले विजिलेंस टीम से डीएसओ अनूप तिवारी की शिकायत की। 

लाइसेंस निरस्त करने की डीलर को रहे थे धमकी 
आरोप लगाया कि डीएसओ अनूप तिवारी राशन बांटने पर कमीशन मांग रहे हैं और लगातार 4 महीनों से दबाव बना रहे हैं। कमीशन न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दे रहे हैं। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार को वह पहले ही 10 हजार रुपए दे चुका है। योगेंद्र सिंह के जरिए ही डीएसओ अनूप नरेंद्र से रिश्वत मांग रहे थे। राशन डीलर की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को यह कारर्वाई की। 

 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते टीम दबोचा 
जिला पूर्ति अधिकारी को जैसे ही राशन डीलर ने कमीशन राशि के रूप में 40 हजार रुपये दिए, तभी जिला पूर्ति अधिकारी को टीम ने दबोच लिया और उसे गाड़ी में बिठाकर बागपत कोतवाली में ले गए। बताया गया कि अनूप तिवारी पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं।

डीएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी के बाद बागपत कोतवाली में विजिलेंस टीम की ओर से आरोपी डीएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कारर्वाई की जा रही है। आपूर्ति विभाग के कार्यालय से अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मचा है और पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!