Dimple Yadav Oath: डिंपल यादव ने संसद में सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Dec, 2022 03:58 PM

dimple yadav oath dimple yadav took blessings by touching

मैनपुरी उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज के बाद सोमवार को डिंपल यादव दिल्ली में संसद पहुंचीं। सपा की सांसद डिंपल यादव ने आज संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली है। डिंपल यादव अपने पति और समाजवादी पा...

मैनपुरी: मैनपुरी उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज के बाद सोमवार को डिंपल यादव दिल्ली में संसद पहुंचीं। सपा की सांसद डिंपल यादव ने आज संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली है। डिंपल यादव अपने पति और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ दिल्ली में स्थित संसद भवन पहुंची थी। बता दें कि उन्होंने शपथ लेने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से आशीर्वाद लिया।
PunjabKesari
बता दें कि जीत के बाद डिंपल यादव ने कहा था कि मैनपुरी की जनता और उन तमाम लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें समर्थन दिया है। मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है. यह जीत नेताजी की जीत है,और हमारी  यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें समर्पित है।'
PunjabKesari
मुलायम सिंह यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में यादव परिवार से एक मात्र सांसद चुने गए थे। उसके बाद बीते 10 अक्टूबर को उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद मैनपुरी में उपचुनाव हुआ। मैनपुरी में उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले गए थे। जबकि 8 दिसंबर को वोटों की गिनती हुई थी। जिसके बाद चुनाव में सपा के टिकट पर डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!