नेपाल बस हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान: यात्रियों की मदद का दिया निर्देश, घटना में 15 लोगों की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Aug, 2024 02:57 PM

cm yogi took cognizance of nepal bus accident gave instructions

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से नेपाल को जा रही बस नेपाल के तनहुं जिले में हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना का मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ संज्ञान लिया है। उन्होंने महाराजगंज के एसडीएम और सीओ को मौके पर पहुंचने...

यूपी डेक्स  / काठमांडू: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से नेपाल को जा रही बस नेपाल के तनहुं जिले में हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना का मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ संज्ञान लिया है। उन्होंने महाराजगंज के एसडीएम और सीओ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित यात्रियां को तुरंत सहायता मुहैया कराई जाए। इसके लिए  महाराजगंज के एसडीएम और सीओ नेपाल के लिए रवाना हो गए है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए घटना में हताहत हुए यात्रियों को तत्काल बचाव राहत कार्य किया जा रहा है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बस गोरखपुर से काठमांडू जा रही थी जिसका नम्बर  UP, 53 FT 7623 है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  केशरवानी की तीन बसे गई थी एक बस खाई में गिरी गई बस में 42 लोग बैठे थे। 15 की बॉडी मिली गई है।  बाकी लोग लापता हैं। ड्राइवर मुर्तजा गोरखपुर का रहने वाला है उसकी मौत हो गई है।

PunjabKesari

जिला पुलिस कार्यालय, तनाहू के सूचना अधिकारी मोहन बहादुर खान ने बताया कि अब तक 29 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। जिसमें से 15 लोगों की मौत हो गई है। बनाए गए यात्रियों की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान संचालित कर रही है। जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के प्रवक्ता डीएसपी दीपक कुमार राया के अनुसार शुक्रवार पूर्वाहन करीब 11.30 बजे घटना हुई है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि  पिछले महीने 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नेपाल में भूस्खलन के कारण उफनती त्रिशूली नदी में बह गईं थीं। इस हादसे के बाद भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 सदस्यीय टीम की तैनाती सहित व्यापक खोज अभियान के बावजूद अभी तक दोनों बसों और भूस्खलन में बह गए कई यात्रियों का पता नहीं चल पाया है। केवल पांच भारतीय नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!