एटा में बीमा के पैसों के लेन-देन में युवक की हत्या, लापता होने के चौथे दिन जंगल में मिला शव, मौसिया ससुर पर हत्या का आरोप

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Apr, 2026 05:20 PM

youth murdered in etah over money dispute

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डांडा गांव के जंगल में लापता हुए एक युवक का शव चौथे दिन पुलिस ने बरामद किया, जिसके परिजनों ने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने...

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के डांडा गांव के जंगल में लापता हुए एक युवक का शव चौथे दिन पुलिस ने बरामद किया, जिसके परिजनों ने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बीमा दावे के पैसों के लेन-देन को लेकर युवक के मौसिया ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। 

उन्होंने बताया कि मरने वाले के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान मलावन थाना क्षेत्र के लाखापुर के रहने वाले राजकुमार (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजकुमार रिश्तेदारी में बीमा दावे के पैसों के विवाद को सुलझाने डांडा गांव गया था। उसके चचेरे भाई अजय यादव ने बताया कि राजकुमार वहां से वापस नहीं लौटा तो 23 अप्रैल को नयागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और रविवार देर रात जंगल से उसका शव मिला है। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पैसों के विवाद में साजिश के तहत हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!