चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Apr, 2026 02:47 PM

the body of a young man missing for four days was found on the river bank famil

जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया कला गांव से चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार सुबह कर्णावती नदी के किनारे मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप...

मिर्जापुर: जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया कला गांव से चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार सुबह कर्णावती नदी के किनारे मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। 

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विवेक जावला ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे राजकीय आईटीआई गैपुरा के पास कर्णावती नदी किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव की पहचान कठवैया कलां निवासी राहुल उर्फ छोटू (19) पुत्र ललित प्रजापति के रूप में की।

पुलिस के अनुसार, राहुल के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट 25 अप्रैल को थाना विंध्याचल में दर्ज कराई गई थी। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!