प्रयागराज में बंद मकान से आ रही थी बदबू, दरवाजा खुला तो उड़े होश, घर से मिले एक ही परिवार के 4 सड़े-गले शव...अपनों पर शक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jun, 2026 07:06 AM

up news four members of a family found dead in prayagraj

प्रयागराज के कोतवाली थानाक्षेत्र के साउथ मलाका में बीते मंगलवार को एक मकान में 4 व्यक्ति मृत पाए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली और....

Prayagraj News: प्रयागराज के कोतवाली थानाक्षेत्र के साउथ मलाका में बीते मंगलवार को एक मकान में 4 व्यक्ति मृत पाए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस को एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली और जब पुलिस मौके पर पहुंची एवं उसने मकान का दरवाजा खोला तो वहां 4 शव पाए गए जो संभवतः 2 दिन पुराने हैं। उन्होंने बताया कि 3 शवों की शिनाख्त वीरेंद्र वैश्य (70), उनकी पत्नी अनिता (65) और बेटी मीनाक्षी (45) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि चौथे शव की शिनाख्त अभी हो नहीं सकी है।

कत्ल की बेरहमी बयां कर रहे शवों पर चोट के निशान
मिली जानकारी के मुताबिक, शांडिल्य ने बताया कि इन लोगों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लगती है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र वैश्य के 2 लड़के- अश्वनी और अभिषेक तथा एक लड़की मीनाक्षी थी। पुलिस का कहना है कि चौथा शव अभिषेक का हो सकता है लेकिन अभी उस शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
शांडिल्य ने बताया कि वीरेंद्र का दूसरा लड़का अश्वनी किसी मामले में कौशांबी में जेल जा चुका है, जबकि बहू भी ठगी के मामले में जेल जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि ये जेल में हैं या बाहर हैं, यदि बाहर हैं तो हो सकता है कि इन्होंने ही घटना को अंजाम दिया हो। उन्होंने बताया कि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!