कोरोना संकट में मोदी सरकार गरीबों, मजदूरों ,महिलाओं एवं किसानों के लिए चिंतितः दीपक प्रकाश

Edited By Nitika,Updated: 27 Mar, 2020 06:20 PM

statement of deepak prakash

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों,...

 

रांचीः झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों, मजदूरों, महिलाओं तथा किसानों का ख्याल रखा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि जो सबसे अधिक प्रभावित वर्ग है वह गरीब वर्ग, रोज कमाने और खाने वाला मजदूर वर्ग हैं जिनमें बड़ी संख्या में महिलायें हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में इनकी कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, ऐसे में मोदी जी के नेतृत्व में चल रही एक संवेदनशील सरकार चुप नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि यह सरकार पहले से ही गांव गरीब किसान को समर्पित सरकार है और उसने संकट के इस दौर में 'अन्न और धन' दोनों की चिंता गरीबों के लिए की है।

वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में कोई भूखा नहीं रहे, इसके विशेष प्रबंध किए गए हैं। अब गरीबों को 5 किलोग्राम अतिरिक्त अनाज चावल या गेहूं के साथ 1 किलोग्राम दाल भी मुफ्त मिलेंगे, जिसका लाभ सीधे तौर पर देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की चिंता करते हुए मोदी सरकार ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर अब अब 202 रुपए कर दी है, जिसके कारण मनरेगा मजदूरों को बड़ा लाभ मिलेगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!