झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बड़ा झटका, विधायक प्रकाश राम भाजपा में हुए शामिल

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Oct, 2019 12:49 PM

jawimo president babulal marandi got a big shock mla prakash ram joined bjp

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बहुत बड़ा झटका उस समय लगा जब लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने उनकी पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। प्रकाश राम मनिका में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा...

रांचीः झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बहुत बड़ा झटका उस समय लगा जब लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने उनकी पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। प्रकाश राम मनिका में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झाविमो के आठ विधायक चुनाव जीते थे। इनमें 6 नेीदलबदल कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इस बात पर बाबूलाल न काफी संघर्ष किया। लेकिन उनका यह संघर्ष असफल रहा। बाकी बचे दो विधायकों में से एक विधायक प्रदीप यादव से बाबूलाल ने खुद मुक्ति पा ली है। प्रदीप यादव हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। एक आखिरी बचे विधायक प्रकाश राम भी अब बाबूलाल का साथ छोड़ रहे हैं।

विधायक प्रकाश राम के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की लातेहार की जिला इकाई में काफी रोष देखने को मिला है। लेकिन कोई खुलकर इस बारे में बात नहीं कर रहा है। जिला इकाई की ओर से शनिवार को मनिका में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बुझे मन से निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। पिछले चुनाव में लातेहार से भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम चुनाव लड़े थे, जाहिर है इस बार भी वे दावेदार हैं। इसके अलावा कामेश्वर भोक्ता, संतोष पासवान समेत भाजपा के आधा दर्जन नेता लातेहार से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!