Edited By Diksha kanojia,Updated: 02 Jun, 2020 11:31 AM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के जारी जंग के बीच केन्द्र ने देश की जनता और राज्यों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के जारी जंग के बीच केन्द्र ने देश की जनता और राज्यों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार, सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब सभी चीजें राज्य सरकारों के ऊपर छोड़ दी गई हैं। अब आगे क्या होगा यह तो भविष्य ही बताएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दी गई सलाह और दिशा-निर्देशों के मद्देनजर राज्य में लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो गई है और प्रदेश के लोगों के लिए कुछ छूट की घोषणा भी की गई है।