जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर सोनिया गांधी व रामविलास पासवान ने जताया दुख

Edited By Nitika,Updated: 19 Aug, 2019 06:46 PM

sonia gandhi and ram vilas paswan expressed grief

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

पटनाः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीन बार कांग्रेस के मुख्यमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और कई दफा प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ. मिश्रा हमेशा समाज में वंचितों और हाशिए पर रहे अल्पसंख्यकों के हितों के लिए खड़े रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्रा को लंबे समय तक नहीं भुलाया जा सकेगा।

वहीं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. मिश्रा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। वह तीन बार मुख्यमंत्री रहे और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने डॉ. मिश्रा के परिजनों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि जगन्नाथ मिश्रा के निधन के बाद बिहार में तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुपौल जिले के बलुआ में राजकीय सम्मान के साथ होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!