Edited By Ramanjot,Updated: 21 May, 2020 12:22 PM

बिहार में बेगूसराय जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां गंगा नदी को पार करते समय भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां गंगा नदी को पार करते समय भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रानी गांव निवासी अमरजीत पासवान का पुत्र गोलू कुमार (05) और संजीत पासवान की पुत्री वंदना कुमारी (04) गंगाबाया नदी में पानी कम होने की वजह से पैदल पार कर जा रहे थे। तभी अचानक दोनों नदी में डूब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नदी में जाकर दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक दोनों बच्चे चचरे भाई-बहन थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।