बिहार महागठबंधन में सोनिया गांधी तय करेंगी CM का चेहराः कांग्रेस

Edited By Nitika,Updated: 05 Mar, 2020 12:20 PM

big statement of congress

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसे लेकर जहां एनडीए में सब कुछ सही चल रहा है। वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उठापटक मची हुई है। इसी बीच महागठबंधन में शामिल...

पटनाः बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसे लेकर जहां एनडीए में सब कुछ सही चल रहा है। वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उठापटक मची हुई है। इसी बीच महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने बड़ा बयान दिया है।

वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि महागठबंधन में सीएम का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तय करेंगी। उन्होंने कहा कि नेता चुनने का अधिकार सिर्फ सोनिया गांधी को है। दूसरी ओर राजद तेजस्वी यादव को महागठबंधन में मुख्‍यमंत्री का चेहरा बता रहे हैं। वहीं अब देखा जाए तो राठौर का ये बयान राजद के विपरीत है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में माहौल बना है, उससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। भाजपा ने डर व भय का माहौल बना रखा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!