मोतिहारीः महिला 2 बच्चों के तालाब में कूदी, तीनों बच्चों की मौत, महिला लापता

Edited By prachi,Updated: 15 Sep, 2019 12:46 PM

3 sisters died after drowning in a pond

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में रविवार को तीन सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के चलते बच्चियों के परिजनों में मातम का माहौल फैला हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकडरी गांव निवासी गौरीशंकर यादव की तीन...

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौरादाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर तालाब में कूद गईयी। घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि महिला अभी भी लापता है।

छौरादाना थाना अध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि घटना थानाक्षेत्र के एकदारी गांव की है। मृतकों की पहचान गौरीशंकर यादव की बेटियों नीता कुमारी, रौशनी कुमारी और अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश जारी है।

पाठक ने बताया कि घटना गौरीशंकर के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!