जज्बे को सलाम! पिता को साइकिल पर बैठाकर तय किया लंबा सफर, मदद के लिए आगे आए अखिलेश
Edited By Nitika,Updated: 22 May, 2020 01:38 PM

हाल ही में बिहार की एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने घायल पिता को साइकिल पर बैठाया और 8 दिनों का लंबा सफर तय कर दिल्ली से दरभंगा पहुंची। इस लड़की के जज्बे और हौसले की हर कोई तारीफ कर रहा है।
दरभंगाः हाल ही में बिहार की एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने घायल पिता को साइकिल पर बैठाया और 8 दिनों का लंबा सफर तय कर दिल्ली से दरभंगा पहुंची। इस लड़की के जज्बे और हौसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस लड़की के साहस को सलाम करते हुए इसे 1 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार से हारकर एक 15 वर्षीय लड़की निकल पड़ी अपने घायल पिता को लेकर सैकड़ों मील के सफर पर दिल्ली से दरभंगा पहुंची। उन्होंने कहा कि आज देश की हर नारी और हम सब उनके साथ हैं। हम उनके साहस का अभिनंदन करते हुए उन तक 1 लाख रुपए की मदद पहुंचाएंगे।
बता दें कि दरभंगा की ज्योति ने अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बैठाकर 1200 किमी. का लंबा सफर तय किया था और उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम से अपने घर बिहार के दरभंगा पहुंचाया था। ज्योति की इस हिम्मत की पूरी देश में सराहना हो रही है। कई संगठनों ने उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त साइकलिंग महासंघ ( सीएफआई) ने भी उसे ट्रायल का मौका दिया है।
Related Story

इस दिन बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! पदों का बंटवारा लगभग तय, पटना से दिल्ली तक सियासी हलचल

Bihar Panchayat Election 2026: तय समय पर होंगे चुनाव, आरक्षण सूची में बड़ा बदलाव

खूनी हुआ खेल! साथ बैठकर खेल रहे थे लूडो, अचानक क्या हुआ दोस्त ने सीने में दाग दी गोली

बिहार का अगला सीएम तय? नीतीश कुमार ने भरी सभा में सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई, इशारों-इशारों में कह...

"पिता के 20 साल के विकास को जनता कभी नही भूलेगी", JDU में शामिल होते ही बोले निशांत कुमार

होटल ले जाकर बेटियों के साथ दुष्कर्म करता था पिता, पत्नी ने ही खोला पति का कच्चा चिट्ठा और फिर...

नशे में खोया होश...अपनी ही मां-बहन से अश्लील हरकतें, पार की हदें तो पिता ने खुद पुलिस बुलाकर कराया...

छुट्टियों में घर आए BBA छात्र की हत्या, दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर सीने में दागी गोली; बहन...

DM के नाम से चल रहा फर्जी अकाउंट...मैसेज आए तो तुरंत करें ब्लॉक, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

इंदौर में भयानक हादसा, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में धमाके से घर में लगी आग; बिहार के 6 लोगों समेत 7...