Edited By ,Updated: 22 Jul, 2016 10:07 AM
आगरा में 6 वर्षीया लड़की को जिंदा दफन कर दिया गया, उसे 14 घंटे बाद गड्ढा खोदकर निकाला गया, लड़की जिंदा थी और उसकी सांसें चल रही हैं...
आगरा: आगरा में 6 वर्षीया लड़की को जिंदा दफन कर दिया गया, उसे 14 घंटे बाद गड्ढा खोदकर निकाला गया, लड़की जिंदा थी और उसकी सांसें चल रही हैं, उसे अस्पताल भेजा गया है। आगरा के एत्मादपुर स्थित गांव धरोरा में बुधवार को 6 वर्षीय तनु अपने पिता के साथ खाट पर सो रही थी। रात में पिता की आंख खुली तो तनु वहां नहीं थी, इस पर उनके होश उड गए।
गांव में तनु के बिस्तर से गायब होने की जानकारी होते ही लोग आ गए, उन्होंने रात में तनु की तलाश शुरू कर दी, पुलिस भी आ गई, लेकिन तनु का कोई पता नहीं चला।पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की, उसकी तलाश में लोग जुट गए। दोपहर में किसी ने जानकारी दी कि तनु को दफना दिया गया है। इस पर पुलिस फोर्स के साथ परिजन वहां पहुंच गए। गड्ढे से मिट्टी हटाई गई तो उसमें तनु के हाथ दिखाई दिए, इसके बाद और मिट्टी हटाई गई। तब जाकर तनु को बरामद किया गया।
लोगों ने तनु को पास ही स्थित नेमिनाथ हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। पुलिस इंस्पैक्टर एत्मादपुर का कहना है कि बच्ची ठीक है, स्त्री रोग विशेषज्ञों को भी दिखा दिया गया है। उसे कुछ नहीं हुआ है, लेकिन बच्ची को क्यों दफनाया गया, इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है, कई लोगों से पूछताछ की गई है।