भूस्खलन की चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला की मौत, 5 अन्य लोग घायल

Edited By Nitika,Updated: 30 Jun, 2022 11:58 AM

maharashtra woman dies after being hit by landslide

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप बुधवार को एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने पर महाराष्ट्र की एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप बुधवार को एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने पर महाराष्ट्र की एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब मुनकटिया के समीप पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने से सोनप्रयाग-गौरीकुंड शटल सेवा में लगा वाहन उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में वाहन सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के समय वाहन में 11 यात्री सवार थे, जो भगवान केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मरने वाली महिला की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली 62 वर्षीय पुष्पा मोहन भोंसले के रूप में हुई है।

बता दें कि उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर बुधवार को बारिश हुई, जिससे अनेक स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। हालांकि, भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध नहीं होने की सूचना नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!