पिथौरागढ़ः नंदा देवी चोटी से 8 पर्वतारोहियों के शवों को लाने के लिए ITBP की टीम रवाना

Edited By Nitika,Updated: 14 Jun, 2019 12:59 PM

itbp team departs to bring dead bodies of 8 climbers

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के पर्वतारोहियों ने 8 लोगों के शवों को बरामद करने के लिए हफ्ता भर लंबा अपना अभियान गुरुवार को शुरू किया।

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के पर्वतारोहियों ने 8 लोगों के शवों को बरामद करने के लिए हफ्ता भर लंबा अपना अभियान गुरुवार को शुरू किया। इन 8 पर्वतारोहियों की नंदा देवी पूर्व में एक चोटी के पास पिछले महीने आए हिमस्खलन में मौत हो गई थी।
PunjabKesari
आईटीपीबी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बल के विशेष तौर पर चुने गए 11 कर्मियों की एक टीम ने पर्वतारोहियों के शवों को बरामद करने के लिए गुरुवार को अपना अभियान शुरू किया। इन कर्मियों में से कई ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। उन्होंने बताया कि इन कर्मियों की अगुवाई सेकंड-इन-कमांड स्तर के अधिकारी रतन सिंह सोनल कर रहे हैं। इसके साथ ही अन्य दल उनकी मदद करेंगे और उन्हें उस स्थान पर पहुंचने के लिए 100 किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करना होगा, जहां आरोहियों को आखिरी बार देखा गया था।

बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों सहित 7 पर्वतारोही और दिल्ली के इंडियन माउंटेनीयरिंग फाउंडेशन का एक अधिकारी सहित 8 लोग लापता हो गए थे। वह 13 मई को मुनस्यारी से 7,434 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ने के लिए रवाना हुए थे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!