‘शक्तिमान' प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

Edited By Nitika,Updated: 24 Sep, 2021 10:49 AM

cabinet minister joshi acquitted in  shaktimaan  episode

5 साल पहले एक रैली के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोडे़ शक्तिमान के घायल होने के मामले में आरोपी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून की एक अदालत ने गुरुवार को बरी कर दिया।

 

देहरादूनः 5 साल पहले एक रैली के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोडे़ शक्तिमान के घायल होने के मामले में आरोपी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून की एक अदालत ने गुरुवार को बरी कर दिया।

देहरादून के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह ने मामले में कोई पुख्ता प्रमाण न होने के आधार पर जोशी तथा अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। वर्ष 2016 में राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा की रैली के दौरान शक्तिमान की एक टांग टूट गई थी। काफी उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका था।

वहीं मामले में पुलिस ने जोशी के खिलाफ अन्य अधिनियमों के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया था। बता दें कि अदालत से बरी होने के बाद जोशी ने कहा कि वह शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि वह इस मामले में दोषी नहीं हैं और आज सत्य की विजय हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!