वीरों की भूमि पर योगी रच रहे हैं इतिहास: गडकरी बोले- PM मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व की नंबर एक ताकत बनेगा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Mar, 2023 08:46 PM

yogi is creating history on the land of heroes gadkari said

दशकों से उपेक्षित बुंदेलखंड को विकास की पटरी पर लाने का श्रेय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को देते हुये केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि एक तरफ योगी...

महोबा: दशकों से उपेक्षित बुंदेलखंड को विकास की पटरी पर लाने का श्रेय उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को देते हुये केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि एक तरफ योगी (Yogi) के नेतृत्व में यूपी विकास (UP Development) करेगा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व की नंबर एक ताकत बनेगा।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में BJP का फर्जी विधायक गिरफ्तार, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर दिखाता था रौब
 
PunjabKesari
बुंदेलखंड व महाराष्ट्र का पुराना रिश्ता: गडकरी  
बता दें कि गडकरी ने यहां सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के अवसर पर कहा कि रोजगार निर्माण, युवाओं को काम, किसानों को फसल का सही दाम, गरीबी को दूर करना व देश को सुखी-समृद्धशाली बनाना भाजपा का सिद्धांत व हमारा मिशन है। उन्होंने कहा “ बुंदेलखंड व महाराष्ट्र का पुराना रिश्ता रहा है। बचपन से छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श हैं। छत्रपति शिवाजी व बुंदेलखंड के राजा छत्रसाल महाराज के बीच घनिष्ठ मित्रता थी। 17वीं शताब्दी में मैत्री की यह नींव बहुत मजबूत हुई थी। यह वीरों की भूमि है। इसी भूमि पर योगी जी इतिहास बना रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- उमेश हत्याकांड: अतीक का राइटहैंड बल्ली पंडित गिरफ्तार, मर्डर से 5 दिन पहले मिली थी शाइस्ता

PunjabKesari
‘अब स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट गांव भी बनेंगे’
केन्द्रीय मंत्री ने कहा “ हमारे मुंबई में यूपी के बहुत लोग आते थे। मैंने एक शख्स से कहा कि मुंबई से यूपी के लोग अब धीरे-धीरे यूपी में जाएंगे, क्योंकि मुंबई से भी अच्छी सहूलियत व रोजगार मोदी जी-योगी जी ने यूपी में तैयार किया है। यही हमारे कार्य की विशेषता है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है। देश में राम राज्य का निर्माण होगा।” उन्होंने कहा “ यूपी में ऐसी सड़कें बनेगी कि आप पुरानी यादों को भूल जाओगे। यह फिल्म के पहले का ट्रेलर है। असली खेल होना बाकी है। आप डबल इंजन को ताकत दो। सुपर इकॉनमी, आत्मनिर्भर भारत, पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनेगा। तब हमारे किसान केवल गेंहू, चावल, चना ही नहीं पैदा करेगा। देश का किसान तब अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जादाता भी बनेगा। अब स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट गांव भी बनेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!