अंबेडकरनगर को CM योगी ने विकास परियोजनाओं का दिया तोहफा, कहा- हमने नहीं किया भेदभाव

Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Sep, 2019 03:31 PM

yogi gifted over one billion projects to ambedkar nagar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित करने के साथ करीब दो अरब की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

अंबेडकरनगरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित करने के साथ करीब दो अरब की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोक कल्याणकारी कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। मोदी जी ने और हमने जाति के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया। सरकार हर व्यक्ति को पूरी सुरक्षा देने का काम कर रही है। बीजेपी सरकार सबको विकास योजनाओं का लाभ दिला रही है। भर्तियों में अब योग्यता के आधार पर जगह मिल रही है। हमारी सरकार प्रदेश में 2.5 वर्ष पूरे करने जा रही है, इस दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ। बालिकाओं की सुरक्षा के साथ अब खिलवाड़ नहीं हो रहा है। प्रदेश के अंदर अब भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जैसे सपा-बसपा की सरकार में मोलभाव हो रहा था वो अब नहीं होता है। युवाओं को नौकरी मिल रही है, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। निश्रारित परिवारों के राशन में अब घोटाला नहीं होगा। अब घर तक राशन पहुंचाने का काम हो रहा है। प्रदेश में बिजली की समस्या नहीं हो रही है। जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!