CM योगी और अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Edited By Deepika Rajput,Updated: 26 Oct, 2019 03:01 PM

yogi akhilesh wishes for diwali

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रदेशवासियों को रोशनी के त्योहार दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। अयोध्या में इतिहास रचने को तैयार दीपोत्सव की महिमा का बखान करते हुए सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा ...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रदेशवासियों को रोशनी के त्योहार दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

अयोध्या में इतिहास रचने को तैयार दीपोत्सव की महिमा का बखान करते हुए सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा ‘यह भव्य और दिव्य दीपोत्सव, तमस को दूर करने वाला और समाज के सभी वर्गों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से एकात्म स्थापित करने वाला है। मैं आव्हान करता हूं कि इसमें शामिल होकर सामाजिक समरसता के प्रतीक, समाज और परिवार के लिए आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम से एकाकार हो।'

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं। निषादराज, शबरी, गिद्धराज जटायु से लेकर गिरिजनों तक, इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। प्रभु श्रीराम उत्तर में हिमाच्छादित हिमालय से लेकर दक्षिण के समुद्र तट तक और पूर्व में ब्रह्मपुत्र घाटी से लेकर राजस्थान के थार मरुस्थल तक सर्वमान्य हैं।'

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा ‘हर पग पर, हर पथ पर, नव अक्षय दीप-जलें, नवप्रकाश हो प्रेम का सब मिलकर संग चलें, दीप-पर्व की अनंत शुभकामनाए!'
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!