चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, जलकर हुई मौत

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Oct, 2019 01:22 PM

woman died of heart attack burns while cooking on stove

उत्तर प्रदेश के बागपत से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खाना बनाते समय एक महिला को दिल का दौरा पड़ गया, जिस कारण वह चूल्हे पर गिर गई। चूल्हे पर गिरते ही महिला आग की चपेट आ गई। बुरी तरह से झुलसी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया...

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खाना बनाते समय एक महिला को दिल का दौरा पड़ गया, जिस कारण वह चूल्हे पर गिर गई। चूल्हे पर गिरते ही महिला आग की चपेट आ गई। बुरी तरह से झुलसी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मामला जिले के थाना दोघट क्षेत्र के निरपुडा गांव की है। यहां एक आसमा नाम की महिला घर में खाना बना रही थी। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला घर के कामों में जुट गई। इस बीच वह चूल्हे पर खाना बनाने लग गई। तभी आसमा को दिल का दौरा पड़ गया और वह चूल्हे पर गिर गई। इस दौरान आग ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घर से धुंआ निकलते हुए देखा तो आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला धू-धू कर जल रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। वहीं महिला के परिवार में मातम का माहौल है।



 

 




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!