mahakumb

‘मोदी जी आजाद कराओ 'बलूचिस्तान'... बागपत के बिलौचपुरा में बलूचों की पंचायत में पाकिस्तान के खिलाफ उठी आवाज., मुर्दाबाद के लगे नारे

Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Mar, 2025 05:38 PM

voices were raised against pakistan in the baloch panchayat in bilochpura

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिलौचपुरा गांव में हुई बलूचों की पंचायत में पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। पंचायत में बलूचों ने मोदी सरकार से अपील की कि वे बलूचिस्तान की आज़ादी की लड़ाई में बलूचों का साथ दें और अंतरराष्ट्रीय...

Baghpat News, (विवेक कौशिक): उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिलौचपुरा गांव में हुई बलूचों की पंचायत में पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। पंचायत में बलूचों ने मोदी सरकार से अपील की कि वे बलूचिस्तान की आज़ादी की लड़ाई में बलूचों का साथ दें और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएं।
PunjabKesari
बिलौचपुरा के बलूचो ने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा जमाए हुए है और वहां के लोगों पर अमानवीय अत्याचार कर रहा है। "उन्हें मोदी जी की जरूरत है। अगर भारत खुलकर हमारा समर्थन करे तो बलूचिस्तान जल्द ही आज़ाद हो सकता है। इतना ही नहीं पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वहां न सिर्फ बलूच बल्कि अन्य अल्पसंख्यक भी सुरक्षित नहीं हैं।
PunjabKesari
उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि यहां मुसलमान पाकिस्तान से ज्यादा सुरक्षित हैं और यहां की सरकार सभी नागरिकों को बराबरी का हक देती है। बिलौचपुरा गांव का बलूच समुदाय से गहरा रिश्ता रहा है। 2016 में भी बलूच नेताओं का एक दल इस गांव में आया था और भारत से समर्थन मांगा था। इसके बाद दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला कर यात्रियों को बंधक बनाने की घटना से बलूचिस्तान सुर्खियों में आया हुआ है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!