Edited By Imran,Updated: 16 Feb, 2025 01:58 PM

इंटरनेट पर आए दिन अजीबो गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी- कभी ऐसा वीडियो सामने आ जाता है कि जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी दांतों से ईंटें उठाता हुआ दिखाई...
Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन अजीबो गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी- कभी ऐसा वीडियो सामने आ जाता है कि जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी दांतों से ईंटें उठाता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह वायरल वीडियो काफी चौंकाने वाला है क्योंकि कोई व्यक्ति ईंट को उठाने के लिए अक्सर दोनों हाथों की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस लड़के ने अपनी ताकत और कौशल से यह काम दांतों से किया। इस वीडियो में लड़का दिखाता है कि वह 7 ईंटों को हाथ से नहीं बल्कि अपने दांतों से उठाकर चल सकता है। जहां आमतौर पर 4-5 ईंटें हाथ से उठाना भी भारी पड़ता है, वहीं इस लड़के ने सात ईंटों को दांतों से पकड़कर न केवल उठाया, बल्कि उन्हें अपनी जगह से इधर-उधर भी किया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी हैरानी का कारण बन गया. लड़के का यह अद्भुत कौशल देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो को तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। यह वीडियो kerai5264 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है और तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखकर इस लड़के के अद्भुत कौशल की सराहना कर रहे हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू कर दी है, जहां लोग लड़के की ताकत और हुनर के बारे में बातें कर रहे हैं।
यह भी देखें- Ladka Ladki Ka Video Viral: लड़की ने पूछा “इंग्लिश में क्या बोलना आता है? लड़के के जवाब ने हिला डाला सोशल मीडिया
आजकल इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं, लोग जो अपनी लाइफ में करते हैं उसे सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, लेकिन उसी में कुछ ऐसी वीडियो होती हैं जो हमेशा लिए लोगों का मनोरंजन कराती है। हालही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की और लड़के के बीच एक मजेदार बातचीत होती है। वीडियो में एक लड़की माइक लेकर एक जगह पर पहुंचती है और भीड़ में से एक लड़के से पूछती है, “क्या आपको इंग्लिश बोलने आती है?” लड़का पूरी आत्मविश्वास के साथ हां में जवाब देता है. इसके बाद का जवाब लड़की को ही सदमे में पहुंचा देता है।