Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 09 Nov, 2020 08:13 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस की नियमों की अनदेखी करने वाले 1799 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार शाम यह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस की नियमों की अनदेखी करने वाले 1799 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 630, तीन सवारी बैठाने पर 53 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 421 और गलत दिशा में चलने वाले 223 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 168 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 150 से अधिक लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि इस के अलावा बगैर कागजात के आठ वाहन सीज किए गये। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर चार लाख 39 हजार 200 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।