UP में हारते-हारते बचे ये कैंडिडेट्स, महज 2-3 हजार वोटों के अंतर से दर्ज की जीत

Edited By Harman Kaur,Updated: 05 Jun, 2024 02:30 PM

up elections result some made records and some ended up losing

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से शानदार प्रदर्शन किया है। सपा ने 80 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है......

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से शानदार प्रदर्शन किया है। सपा ने 80 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा को सिर्फ 33 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को 6 सीट, रालोद को 2 सीट, आजाद समाज पार्टी और अपना दल (एस) को एक-एक सीट हासिल हुई है। जबकि मायावती की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। वहीं, कुछ सीटें ऐसी भी है, जहां पर मुकाबला टक्कर का रहा और प्रत्याशी हारते-हारते बचे हैं।

महज 2-3 हजार के अंतर से जीते हैं ये कैंडिडेट्स
दरअसल, एक तरफ तो ऐसे कैंडिडेट्स हैं, जिन्होंने बड़े अंतर से विपक्ष के उम्मीदवार को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, कुछ कैंडिडेट्स महज एक हजार और 2 हजार वोटों से जीते हैं या यूं कहा जाए कि हारते-हारते बचे हैं।

हमीरपुर लोकसभा सीट
अगर बात हमीरपुर लोकसभा सीट की करें तो यहां से सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी ने केवल 2629 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 490683 वोट मिले हैं, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 488054 वोट मिले हैं।

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट
फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने महज 2678 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 487963 वोट मिले हैं, जबकि सपा के डॉ. नवल किशोर शाक्य को 485285 वोट प्राप्त हुए हैं।

बांसगांव लोकसभा सीट
बांसगांव से बीजेपी कमलेश पासवान ने 3150 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 428693 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद को 425543 वोट मिले हैं।

सलेमपुर लोकसभा सीट
सलेमपुर से सपा के रमाशंकर राजभर 405472 वोटों से जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी के रवींद्र कुशवाहा को 401899 वोट मिले हैं। सपा उम्मीदवार ने सिर्फ 3573 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

फूलपुर लोकसभा सीट
फूलपुर से बीजेपी के प्रवीण पटेल ने 4332 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें 452600 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य को 448268 वोट मिले हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अब तक के अपने इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। सपा ने कुल 37 सीटें जीतीं। इस तरह सपा देश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। धार्मिक मुद्दों के बजाय जातीय गोलबंदी और यादवों-मुस्लिमों पर कम दांव की रणनीति से सपा को यह सफलता मिली। NDA को महज 36 सीटों को संतोष करना पड़ा है। वहीं इंडिया गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि अयोध्या मंडल में आने वाली लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हुआ है।

अवध की 17 में से 10 सीटों पर जीता इंडिया गठबंधन
अवध क्षेत्र में पड़ने वाली 17 लोकसभा सीटों में भाजपा को केवल सात सीटें मिली हैं, जबकि 10 सीटें इंडिया के खाते में गई हैं। इसमें से 6 सपा को और 4 कांग्रेस को मिली है। बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में अवध क्षेत्र के जिन सात सीटों पर जीत मिली है, उसमें लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, मिश्रिख, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!