UPSC Topper 2024: यूपीएससी नतीजों में यूपी का दबदबा, प्रयागराज की बिटिया शक्ति दूबे बनीं टॉपर; पूरे देश में मिला पहला स्थान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Apr, 2025 03:41 PM

up dominates upsc results prayagraj daughter shakti dubey becomes topper

आज यानि मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल के परिणाम में शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

UPSC 2024 Final Result: आज यानि मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल के परिणाम में शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,129 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं।
PunjabKesari
UPSC टॉपर शक्ति दुबे, जो कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, ने हाल ही में एक मॉक इंटरव्यू के दौरान चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की। शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है।
PunjabKesari
ये हैं UPSC CSE 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:-

  • शक्ति दुबे
  • हर्षिता गोयल
  • डोंगरे अर्चित पराग
  • शाह मार्गी चिराग
  • आकाश गर्ग
  • कोमल पुनिया
  • आयुषी बंसल
  • राज कृष्ण झा
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल

 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!