UP उपचुनाव: लखनऊ कैंट में मतदान की धीमी रफ्तार

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Oct, 2019 09:15 AM

up by election slow turnout in lucknow cantt

यूपी में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां कलेक्‍ट्रेट ऑफिस में बनाए गए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं सभी बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया कर, वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से...

लखनऊ: यूपी में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां कलेक्‍ट्रेट ऑफिस में बनाए गए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं सभी बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया कर, वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान की रफ्तार अभी काफी सुस्‍त दिख रही है। पिछली बार कैंट क्षेत्र में 50% से ज्‍यादा मतदान नहीं हो पाए थे। देखना यह है कि इस बार कैंट क्षेत्र में कितने % वोटिंग होती है। कैंट के कुर्ती प्राथमिक विद्यालय में 1 घंटे में केवल 13 वोट डाले गए हैं। अब देखना ये है कि कैंट के वोटर्स मतदान को लेकर कितना सजग हैं।
PunjabKesari
मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के मुताबिक सभी 344 पोलिंग पार्टियां मतदान केद्रों तक पहुंच गई हैं। चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह से ही रमाबाई रैली स्थल पर प्रेक्षक की निगरानी में पार्टियों का निकलना शुरू हो गया था। शाम 5 बजे तक सभी पार्टियां अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों तक पहुंच गई थीं। यहां शाम 6 बजे मतदान समाप्त होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!