UP Board Paper Leak: बलिया के प्रश्न पत्र लीक मामले के सूत्रधार समेत 11 गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Apr, 2022 04:32 PM

up board paper leak 11 arrested including the mastermind

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने रविवार को इस कांड के सूत्रधार कहे जा रहे एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित 11 आरोपियों को...

बलिया: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने रविवार को इस कांड के सूत्रधार कहे जा रहे एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिले में इस मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रसड़ा कोतवाली के निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक मामले में इस घटना के सूत्रधार किड़िहरापुर स्थित महाराजी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सिंह ने ही अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक किया था। उधर, सिकंदरपुर पुलिस ने भी प्रश्नपत्र लीक मामले में ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मुनीन्द्र गुप्ता के साथ ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले बुधवार को यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पर्चा लीक हो गया था, जिसके बाद करीब दो दर्जन जिलों में यह परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी। जिले में इस मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!