देवरी बांध डैम में नहाने गए दो बच्चे डूबे, गोताखोरों की मदद से शव तलाशने में जुटी पुलिस

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Apr, 2022 05:54 PM

two children who went to bathe in deori dam dam drowned

उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को धसान नदी पर बने बांध में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी ।  पुलिस ने बताया कि शिवम (13) पुत्र बल्लू निवासी मऊरानीपुर और रितिक (10) पुत्र रघुनाथ निवासी थाना ककरबई की धसान नदी...

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को धसान नदी पर बने बांध में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी ।  पुलिस ने बताया कि शिवम (13) पुत्र बल्लू निवासी मऊरानीपुर और रितिक (10) पुत्र रघुनाथ निवासी थाना ककरबई की धसान नदी पर बने बांध में डूब गये। शिवम, रितिक और एक और बच्चा आज सुबह बांध पर नहाने के लिए गये थे। नहाने के दौरान शिवम और रितिक गहरे पानी में उतर गये और डूबने लगे यह देख तीसरे बच्चे ने शोर मचाया और घर जाकर परिजनों और बाकी लोगों को इसकी सूचना दी।

PunjabKesari

सूचना मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दोनों बच्चे डूब गये थे। पुलिस गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से शवों की तलाश कर रही है। इस दौरान पुलिस बांध का पानी कम कराकर भी शवों को ढूंढ़ने का प्रयास में जुटी है। फिलहाल अभी तक शवों का पता नहीं चल सका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!