Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jan, 2021 02:23 PM
उत्तर प्रदेश के प्रतापढ़ जिले में मंगलवार रात को पुलिस द्वारा शहर में चलाए गए जांच अभियान के दौरान रामलीला मैदान के निकट 90 लाख की डकैती में शामिल बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। जिसमें 3 अपराधी और ....
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापढ़ जिले में मंगलवार रात को पुलिस द्वारा शहर में चलाए गए जांच अभियान के दौरान रामलीला मैदान के निकट 90 लाख की डकैती में शामिल बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। जिसमें 3 अपराधी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बताया कि अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नगर कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार रात शहर (जिला मुख्यालय) में जांच अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग रामलीला मैदान के निकट इकट्ठे हुए है, जिस पर पुलिस वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका पुलिस ने जवाब दिया।
मीणा ने बताया कि मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि तीनों की शिनाख्त पुनीत सोनी,शुभम जायसवाल व फहीम सिद्दीकी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के साथ गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी कृष्णकांत (24 साल) भी घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मीणा ने बताया कि बदमाशों के पास से तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।