घाघरा नदी के किनारे बसे गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, 12 गांवों में अलर्ट जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 01:57 PM

threatened floods on villages adjoining the ghaghra river

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में घाघरा नदी के किनारे बसे 12 गांवों को बाढ़ के खतरे से एलर्ट किया गया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में घाघरा नदी के किनारे बसे 12 गांवों को बाढ़ के खतरे से एलर्ट किया गया है। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि नेपाल के एल्गिन डैम से भारी मात्रा में पानी घाघरा नदी में छोड़ा गया है। इससे घाघरा का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। जलस्तर बढने से नदी के किनारे बसे गांव बाढ़ की चपेट मे आ सकते हैं। नदी के किनारे बसे गांव के निवासियों को एलर्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार जिन गांवों के लिए एलर्ट जारी किया गया है उनमें शिवाल, मानगढ़, गोपालनगर, दुर्जनपुर, दतहां, सुरेमनपुर, रामनगर, शिवपुर, नवकागांव, ककरघट्टा, वशिष्ठनगर और अठगांवा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ विभाग के अधिकरियों को निर्देशित किया है कि वे टीएस बंधे पर निगरानी रखें, साथ ही बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। सिंह ने एन डी आर एफ की टीम को भी तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!