सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया भड़काऊ बयान, कहा- ज्ञानवापी मस्जिद सील किया गया तो जानें होगी कुर्बान

Edited By Ramkesh,Updated: 19 May, 2022 02:03 PM

then you will know the sacrifice shafiqur rahman burke

अपने बयानों को लेकर सखियों में रहने वाले सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद को सील किया गया तो जानें कुर्बान हो जाएंगी।  उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना...

संभल: अपने बयानों को लेकर सखियों में रहने वाले सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद को सील किया गया तो जानें कुर्बान हो जाएंगी।  उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। बर्क ने कहा कि सरकार मुसलमानों के खिलाफ पॉलिसी ला रही है यह देश के लिए ठीक नहीं है।,इस तरह से जगह-जगह जो नफरत फैलाई जा रही है इससे मुल्क को नुकसान होगा। मुसलमान यहीं के हैं यहां के रहेंगे।

उन्होंने शिवलिंग के सवाल पर कहा कि यह झूठा प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है।  ये लोग देश मे नफरत फैला रहे है और जहां तक कुतुबमीनार या ज्ञानवापी मस्जिद के बनने की बात है तो ये कोई आज की बनी हुई नहीं है। उसमें शिवलिंग निकल आया ये सब झूठ है  हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कि मै देश के मुसलमानों से कहना चाहते है की वो तैयार रहे और अपने मुस्तकबिल के लिए सोचे।

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद बने हुए एक मुद्दत हो गई है और मुसलमान अपनी मस्जिद में शिवलिंग क्यों लगाएगा। सपा सांसद  कहा कि अगर वहां पर कोई कब्जे वाली बात सामने आती है तो फिर मुसलमान बैठेगा और आगे की प्लानिंग करेगा। दरअसल सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क मुरादाबाद के मुंडापांडे इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे  इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!