सरयू तट की जलधारा में युवक को बाइक स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया 8 हजार का जुर्माना

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Jul, 2022 07:07 PM

the young man had to do bike stunts in the stream of saryu coast

भगवान राम की नगरी अयोध्या के सरयू तट की जलधारा में युवक को बाइक स्टंट करना महगा पड़ गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं यातायात पुलिस पहले ही 8 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा चुकी है। दरअसल, वीडियो सोशल...

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या के सरयू तट की जलधारा में युवक को बाइक स्टंट करना महगा पड़ गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वहीं यातायात पुलिस पहले ही 8 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा चुकी है। दरअसल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संतों ने कड़ी नाराजगी जाई थी। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 


PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो 29 जून का बताया जा रहा है। आरोपी युवक की पहचान थाना महाराजगंज के रामपुर पुवारी मथुरा के रुप में हुई है। अयोध्या एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पानी में बाइक चलाने वाला युवक महाराजगंज का रहने वाला है। उसका नाम लालचंद है। युवक का 8 हजार रुपए का चालान किया है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। ऐसा कोई करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!