‘भारत रत्न' उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की संगीत साधना वंदनीय: सीएम योगी

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Mar, 2025 10:32 AM

the musical practice of  bharat ratna  ustad

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न' एवं प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न' एवं प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी संगीत साधना वंदनीय है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को विनम्र श्रद्धांजलिः योगी 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘सुप्रसिद्ध शहनाई वादक, 'भारत रत्न' उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ ने अपने शहनाई वादन से भारत की सांस्कृतिक विरासत के विराट स्वरूप का विश्व से परिचय कराया। उनकी संगीत साधना वंदनीय है। आज उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!'' 

 

21 मार्च 1916 को हुआ था जन्म 
बता दें कि भारत के महानतम संगीतकारों में शुमार किए जाने वाले उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शुक्रवार को 109वीं जयंती है। बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमरांव में हुआ था। खान को 2001 में ‘भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। उनका 21 अगस्त 2006 को निधन हो गया। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!