Edited By Purnima Singh,Updated: 04 May, 2026 10:42 AM

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक तेज रफ्तार एसयूवी एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी .....
जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक तेज रफ्तार एसयूवी एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब कानपुर की ओर से आ रही एसयूवी ने नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सभी पीड़ित ललितपुर जिले के महरौनी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। चार घायलों को उरई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें : UP के अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: घायलों की मदद करने जुटी भीड़ को कार ने रौंदा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Ambedkar Nagar Road Accident : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नेकदिली दिखाना कुछ लोगों के लिए काल बन गया। आंबेडकरनगर में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.... पढ़ें पूरी खबर ....