Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Nov, 2025 01:39 AM

हमीरपुर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। यह घटना मौदहा कोतवाली कस्बे में उस समय हुई जब मौर्य बुंदेलखंड दौरे पर थे और उनका काफिला इलाके से गुजर...
Hamirpur News: हमीरपुर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। यह घटना मौदहा कोतवाली कस्बे में उस समय हुई जब मौर्य बुंदेलखंड दौरे पर थे और उनका काफिला इलाके से गुजर रहा था।

काफिले के सामने नारेबाजी
विरोध कर रहे कार्यकर्ता अचानक सड़क पर उतर आए और काफिले को रोकते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने काला झंडा लहराते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। हालांकि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटा दिया और काफिले को आगे बढ़ाया।

अचानक विरोध से हड़कंप
अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौर्य के बयानों से हिंदू समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं, जिसके चलते यह विरोध दर्ज कराया गया।
पुलिस ने स्थिति संभाली
मौदहा कोतवाली पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया।